गर्मी की छुट्टियाँ – एक सुनहरा अवसर

गर्मी की छुट्टियाँ हर विद्यार्थी के जीवन का सबसे आनंददायक और प्रतीक्षित समय होती हैं। जैसे ही विद्यालयों में अवकाश की घोषणा होती है, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठती है। यह समय केवल आराम करने का ही नहीं, बल्कि स्वयं को निखारने, नई चीजें सीखने और परिवार के साथ समय बिताने का भी होता है।

गर्मी की छुट्टियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पढ़ाई के नियमित दबाव से हटकर बच्चे अपने रुचि के कार्यों में समय दे सकते हैं। कोई चित्रकला सीखता है, कोई नृत्य, कोई नाटक तो कोई कहानी या कविता लिखने में रुचि दिखाता है। यह समय उनकी रचनात्मकता को पंख देने का होता है।

विद्वानों ने कहा है कि किसी भी आदत को छोड़ने या अपनाने के लिए  21 दिन का समय पर्याप्त होता है ।मोबाइल की लत से छुटकारा पाने और पुस्तकों को अपना मित्र बनाने का यह सबसे सुनहरा अवसर है।

गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग कैसे करना है और उसे सुनहरे अवसर में कैसे बदलना है ?  आइए जानें :-

हिंदी लेखन को बेहतर बनाने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव:

हिंदी लेखन को सुधारने के लिए नियमित अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन कुछ न कुछ लिखने की आदत डालें—चाहे वह डायरी हो, छोटी कहानी हो या अपने दिन का वर्णन। पढ़ने की आदत भी उतनी ही जरूरी है, क्योंकि अच्छे लेखक बनने के लिए अच्छा पाठक होना आवश्यक है। नए शब्दों को सीखें और उन्हें अपने लेखन में प्रयोग करने का प्रयास करें, इससे भाषा समृद्ध होगी। छुट्टियों में बच्चों को चाहिए कि वे प्रतिदिन कुछ समय पठन-पाठन के लिए भी निकालें। पाठ्यपुस्तकों से अलग अच्छी  कहानियाँ, कविताएँ, महापुरुषों की जीवनियां  या प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ना, भाषा ज्ञान को समृद्ध बनाता है और बुद्धि का विकास अर्थात सही गलत ,उचित अनुचित का ज्ञान व निर्णय लेने की शक्ति को विकसित करता है । साथ ही, डायरी लेखन की आदत डालना भी बहुत लाभकारी होता है, जिससे  विचारों की अभिव्यक्ति में निखार आता है।

साथ ही, शुद्ध वर्तनी (स्पेलिंग) पर ध्यान देना चाहिए और सरल, स्पष्ट वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए जिससे बात आसानी से समझ में आए। मुहावरों और लोकोक्तियों का सही स्थान पर उपयोग लेखन को और आकर्षक बनाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात ,अपने लिखे हुए को दोबारा पढ़ें और उसमें सुधार करें, इससे धीरे-धीरे आपका लेखन निखरता जाएगा।

स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान :-

गर्मी की छुट्टियों में अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीना, पौष्टिक आहार तथा घर का बना भोजन खाना और धूप से बचाव करना अत्यंत आवश्यक है। घर पर अभिभावक बच्चों को कुछ नए व्यंजन बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं ।  खेल-कूद और हल्का व्यायाम भी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।

परिवार के साथ समय बिताएं:-

गर्मी की छुट्टियाँ परिवार के साथ समय बिताने का भी सुंदर अवसर होती हैं। दादा-दादी, नाना-नानी के साथ कहानियाँ सुनना, उनके अनुभवों से सीखना, और परिवार के साथ कहीं घूमने जाना, बच्चों के मन में सुखद यादें संजो देता है।

 

अंततः, मैं यही कहना चाहूँगी कि गर्मी की छुट्टियाँ केवल समय बिताने का नहीं, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर हैं। यदि बच्चे इस समय का सही उपयोग करें, तो वे न केवल आनंदित होंगे, बल्कि अपने व्यक्तित्व को भी एक नई दिशा दे पाएँगे।

आत्मनिरीक्षण का समय है,परिवार संग समय बिताओ,

पुस्तकों को मित्र बना कर , मोबाइल से छुटकारा पाओ।

व्यायाम और प्रकृति के साथ जुड़कर चलो एक बार

 दुनिया को सुंदर और भविष्य को उज्ज्वल बनाओ!

 

कुमारी पूनम

हिंदी शिक्षिका

के आर मंगलम वर्ल्ड स्कूल जी के 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

संस्कृत हमारी संस्कृति

*जयतु संस्कृतम् I    जयतु भारतम् I* “वयं समृद्ध-परम्पराया: संवाहका: स्म: । अस्माकं सर्वे ग्रन्था: संस्कृत भाषायामेव सन्ति । येषु अस्माकं संस्कृते: अस्माकं संस्काराणां अस्माकं विचाराणां च  दर्शनानि भवन्ति । यदि वयं संस्कृतम् न जानीम् तर्हि अस्माकं ज्ञानतत्वं,संस्कारं संस्कृते: च  सर्वम् नस्यति।” अर्थात हम समृद्ध परम्परा के संवाहक हैं। हमारे सभी ग्रन्थ संस्कृतभाषा में ही […]

आओ पढ़ें, पढ़ाएँ हिन्दी

” हिन्दी हमारी ताकत है हिन्दी हमारी विरासत है” भाषा जहाँ भावों और विचारों की संवाहक है वहीं संस्कृति की मानक भी। हिन्दी हमारी पौराणिक कहानियों व संस्कारों की भाषा है । हिन्दी हमारे सपनों कल्पनाओं की भाषा है ।भारत गणराज्य में बोले जाने वाली यह राष्ट्रीय आधिकारिक भाषा है ।इसे विश्व में अंग्रेज़ी और […]

From Fear to Confidence: Speaking English in Classrooms

Let me begin with a confession. I have watched a student, bright, curious, clearly brimming with the right answer, shrink into their seat the moment I said, “Come on, speak it in English.” That small, sinking motion. The sudden interest in the floor. If you are a parent, you have seen it at home too. […]